{"_id":"6a66429e4e9c2780e80de2a3","slug":"the-body-of-faizan-who-had-drowned-in-rachhauthi-was-found-floating-in-the-pond-meerut-news-c-73-1-mtd1003-108081-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रछौती में डूबे फैजान का शव तालाब में उतराता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रछौती में डूबे फैजान का शव तालाब में उतराता मिला
विज्ञापन
मृतक फैजान का फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव रछौती में शनिवार दोपहर को हुई बारिश में 12 वर्षीय फैजान पुत्र अनीश अपने दोस्तों सहित बारिश में नहाते समय पैर फिसलने से गांव के ही तालाब में डूब गया था। काफी तलाश करने पर भी वह नहीं मिला। रविवार की सुबह 6:00 बजे तालाब पर फैजान के परिजन और ग्रामीण पहुंचे तो तालाब में पानी की ऊपर फैजान का शव दिखाई दिया।
ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर शव को बाहर निकाला। फैजान का शव देखकर उसकी मां तमन्ना और उसकी बहनें सदमे में गश खाकर वहीं गिर गईं। जैसे-तैसे उनको ग्रामीण महिलाओं ने संभाला। मुंडाली थाना पुलिस ने पंचनामा भरकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी की। मृतक फैजान के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। ग्रामीणों से वार्ता होने पर पुलिस द्वारा शव को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में फैजान का दफीना गांव के ही कब्रिस्तान में कर दिया। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया और हर आंख नम नजर आई।
पिता बोले- बेटा चला गया अब आर्थिक सहायता का क्या करेंगे
रविवार सुबह फैजान का शव बरामद होने की सूचना पर पहुंची मवाना तहसील से प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी और दुर्घटना कोष से आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही, परंतु मृतक के पिता अनीश ने सरकारी आर्थिक सहायता लेने से मना कर दिया। रोते हुए उन्होंने कहा कि उनका सबसे लाडला और छोटा बेटा इस दुनिया से चला गया, इसलिए उन्हें इस पैसे की कोई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
12 भाई-बहनों में सबसे छोटा था फैजान
गांव रछौती निवासी किसान अनीश के कुल 12 बच्चे हैं, जिनमें फैजान सबसे छोटा था। वह पूरे परिवार का लाडला भी था। शनिवार को हुए इस हादसे से पूरा परिवार टूट गया। सुबह मिले फैजान के शव को देखकर उसकी मां की चीख निकल गई। पूरा गांव गमगीन माहौल में डूब गया।
ग्रामीणों ने दिखाया साहस
शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने रात्रि में फैजान को तालाब में खोजा लेकिन वह नहीं मिल सका। रविवार सुबह 6:00 बजे जैसे ही तालाब पर शांत पानी में फैजान का शव दिखाई दिया तो ग्रामीणों ने एनडीआरएफ टीम के पहुंचने का इंतजार नहीं किया और साहस दिखाते हुए तालाब में उतरकर शव को बाहर निकाल लिया।