फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body of an 11th class student was found with a bullet in the forehead in Mawana

मवाना में 11 वीं के छात्र का माथे पर गोली लगा शव मिला

Wed, 18 Jun 2025 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
The body of an 11th class student was found with a bullet in the forehead in Mawana
परिजनों ने हत्या का आशंका जताई, पास में तमंचा मिला, पुलिस बोली आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कस्बे के मोहल्ला हीरालाल निवासी कक्षा 11 के छात्र वंश (18) का गोली लगा शव बुधवार को तहसील के निकट ट्यूबवैल पर पड़ा मिला। शव के पास ही तमंचा और दो कारतूस मिले। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्र किए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का मानकर जांच पड़ताल कर रही है।
मोहल्ला हीरालाल निवासी वंश उर्फ चुन्नू फलावदा रोड स्थित एक इंटर काॅलेज में पढ़ता। वंश का परिवार गांव गडीना का रहने वाला है। बीते लगभग 12 साल से परिवार मवाना में मोहल्ला हीरालाल में रहता है। बुधवार शाम 4.30 बजे के आसपास लोगों ने एक युवक का शव तहसील बाईपास के निकट ट्यूबवैल पर पड़ा देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के माथे पर सामने से गोली लगी हुई थी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शिनाख्त वंश के रूप में की। वंश के पिता ओमवीर सिंह ने बताया कि उनके साथ 11 बजे बैंक गया था। लगभग डेढ़ घंटा बाद बैंक से घर आ गए थे। उसके बाद घर से निकल गया था। मृतक के पैरों के बीच में तमंचा व दो कारतूस पड़े थे। जिनको पुलिस ने कब्जे में ले लिया। परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है। ओमवीर सिंह किसान हैं। दो भाई और एक बहन में वंश सबसे छोटा है। बहन सबसे बड़ी है, उसकी शादी हो चुकी है। बड़े भाई का गंगानगर में नशा मुक्ति केंद्र है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट की मां मुझे माफ करना गीत की वीडियो
एसपी देहात ने राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि छात्र ने अपने इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियो भी डाली है। जिसमें गाना मां मुझे माफ करना, चल रहा है। यह भी पता चला कि छात्र को पिता ने किसी बात पर उसे डांट दिया था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जो भी परिजन लिखित में देंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed