फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body of a young man was found lying in the well of a tube well

Meerut News: नलकूप की हौज में पड़ा मिला युवक का शव

Mon, 29 Jul 2024 02:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 29 Jul 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found lying in the well of a tube well
सहारनपुर, नागल। गांव खजूरवाला के निकट नलकूप की पानी की हौज में बडूली निवासी युवक का शव पड़ा मिला। पास ही उसकी बाइक भी खड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक तथा अन्य कागजों के आधार पर शव की पहचान कराते हुए मृतक के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बडूली निवासी रवित (25) पुत्र रणवीर शनिवार शाम घर से नागल किसी चिकित्सक के यहां दवाई लेने के लिए अपनी बाइक से आया था। देर शाम गांव खजूरवाला निवासी किसान के नलकूप के पानी की हौज में उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। जबकि उसकी बाइक, बैग तथा अन्य सामान नलकूप के निकट ही रखा मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि कुछ समय से रवित मानसिक तनाव में चल रहा था जिसके चलते उसे दौरा भी पड़ता था।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि वह नलकूप की हौज पर हाथ धोने के लिए आया हो और उसी समय उसे दौरा उठ गया हो। पानी में गिरने से उसकी मौत हो गई हो। रवित की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। उसके एक छोटा बच्चा है। बड़ा भाई संदीप दिव्यांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ देवबंद अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट आदि के निशान भी नहीं मिले हैं। परिजनों ने किसी से रंजिश भी नहीं बताई है। वह हौज में मुंह के बल गिरा हुआ था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि रिपोर्ट में कुछ संदिग्ध आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed