फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body of a young man was found hanging from a tree in a guava orchard

अमरूद के बाग में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Sat, 14 Jun 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a tree in a guava orchard
सरूपुर। मृतक गुलफाम का फाइल फोटो। परिजन
सरूरपुर। कस्बा हर्रा निवासी 30 वर्षीय गुलफाम पुत्र जब्बार का शव हर्रा-पांचली बुजुर्ग संपर्क मार्ग पर स्थित अमरूद के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन शव उतारकर घर ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गुलफाम अपने दो बेटों अनस व आहद के साथ शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गया था। अनस व आहद ने पुलिस को बताया कि उनके पिता उन्हें बाग में छोड़कर पानी पीने की बात कहकर चले गए थे, लेकिन वह काफी देर बाद भी वापस नहीं आए तो वह दोनों उनकी तलाश करने पहुंचे। वह नलकूप के पास पहुंचे तो पास ही हमीद के खेत में अमरूद के पेड़ पर पिता गुलफाम का शव लटका हुआ देखा। यह देख उन्हाेंने शोर मचा दिया। पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन शव पेड़ से उतार कर घर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस के समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम कराने पर सहमत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि युवक ने आत्महत्या की है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव का काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


पिता की मौत से मासूमों पर टूटा दुखों का पहाड़
परिजनों बताया कि गुलफाम के पांच भाई भाइयों में पांचवें नंबर का था। उसके पांच बच्चे हैं। बड़ा बेटा आहद आठ वर्ष, अनस छह वर्ष, बेटी जिया चार वर्ष, कासिफा तीन वर्ष व अलशिफा एक वर्ष की है। बताया कि एक वर्ष पहले ही उसकी पत्नी फातिमा की बेटी अलशिफा के जन्म के दौरान मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से ही वह तनाव में रहता था। छोटी उम्र में ही पांच बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। छोटे बच्चे अभी मां की मौत का गम भी नहीं भूले थे कि पिता की मौत के बाद उन पर गमों का पहाड़ टूट गया। छोटे बच्चों को बिलखते देख हर किसी की आंखें नम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed