फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body of a labourer, who was missing since Thursday, was found lying in a drain.

Meerut News: नाले में पड़ा मिला श्रमिक का शव, बृहस्पतिवार से लापता था

Sat, 02 May 2026 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The body of a labourer, who was missing since Thursday, was found lying in a drain.

विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के दिलावरा गांव के जंगल में सूखे नाले के पास विमल(40) का शव मिला। वह बृहस्पतिवार सुबह घर से किसी काम से जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह उसके बेटे तनिष्क ने पिता का शव घर से एक किलोमीटर दूर नाले के पास पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए। मौके से सल्फास की डिब्बी भी मिली। माना जा रहा है कि उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है।
रोहटा रोड स्थित दिलावरा गांव निवासी विमल मजदूरी करता था। उसकी शादी लगभग 18 वर्ष पहले कुड़ी कमालपुर निवासी गीता से हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे तनिष्क, यश व बेटी गौरी हैं। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को विमल घर से लखवाया जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच बेटे तनिष्क को पिता का शव नाले के पास पड़ा दिखाई दिया। पिता के शव को देखकर बेटे ने शोर ने मचा दिया। सूचना पर डायल-112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को घटनास्थल से पानी की बोतल, सल्फास की डिब्बी और देसी शराब का खाली पाउच मिला। पुलिस ने सामान को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों का रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पत्नी या परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed