फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The biggest challenge of Bus and Auto Stand Master Plan-2031

Meerut News: बस और ऑटो स्टैंड महायोजना-2031 की सबसे बड़ी चुनौती

Wed, 06 Mar 2024 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 06 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
The biggest challenge of Bus and Auto Stand Master Plan-2031
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुख्यालय में सहारनपुर समेत कई जिलों के लिए प्रस्तावित महायोजना-2031 का प्रारूप देखा, जिसके बाद उन्होंने यातायात प्रबंधन को लेकर निर्देश दिए। लेकिन धरातल पर देखें तो जिले में महायोजना 2031 में ट्रैफिक मैनेजमेंट यानी यातायात व्यवस्था महत्वपूर्ण बिंदु होने के साथ ही मुश्किल बिंदु भी है। क्योंकि महानगर में बस और ऑटो के संचालन के लिए कोई स्थाई स्टैंड नहीं हैं। ऐसे में पूरे महानगर में ऑटो का संचालन चौराहों और तिराहों पर सड़कों से किया जा रहा है, जिसकी वजह से अव्यवस्था रहती है। टैक्सी और ऑटो स्टैंड के लिए कड़े निर्णय लेने होंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के लिए विशेष रूप से कहा है कि सहारनपुर की महायोजना में औद्योगिक, व्यावसायिक और आवासीय गतिविधियों के विकास के लिए सुनियोजित प्रावधान रखे जाएं। चूंकि औद्योगिक, व्यावसायिक और अवासीय परियोजनाएं महानगर के बाहरी क्षेत्रों में स्थापित और संचालित हो सकती हैं। लेकिन यातायात प्रबंधन और टैक्सी व ऑटो स्टैंड को लेकर अधिकारी चिंतित हैं। क्योंकि पूरा महानगर अतिक्रमण की चपेट में है, जिसकी वजह से ऑटो सड़कों पर खड़े होकर यातायात को प्रभावित करते हैं। रेलवे स्टेशन के बाहर, घंटाघर, जिला अस्पताल चौक, बेहट बस अड्डा, अंबाला रोड, चिलकाना अड्डा ऐसे ही प्वाइंट हैं, जहां ऑटो का सड़कों से संचालन होता है। जबकि मुख्यमंत्री ने यातायात प्रबंधन को महत्वपूर्ण विषय बताते हुए इसके लिए ठोस प्रयास करने की जरूरत बताई है।
विज्ञापन

- महायोजना के महत्वपूर्ण बिंदु
- वुडकार्विंग कलस्टर
- ट्रैफिक मैनेजमेंट
- चौराहों का विकास
- ग्रीन बेल्ट का विकास
- टाउनशिप का विकास
- महायोजना को लेकर लखनऊ में बैठक हुई है, जिसमें कई दिशा निर्देश मिले हैं। महायोजना को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं। इसमें शामिल विभागों के अधिकारियों से लगातार बात चल रही है। बस स्टैंड के लिए प्रस्ताव गया हुआ है। ऑटो स्टैंड के लिए नगर निगम अधिकारियों से चर्चा के बाद जगह चिह्नित की गई हैं। - आशीष कुमार, उपाध्यक्ष, सहारनपुर विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed