फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The benefits of government schemes should reach the last person.

Meerut News: सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे

Sun, 10 May 2026 08:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
The benefits of government schemes should reach the last person.
जानीखुर्द। जानी में बैठक को संबो​धित करते हुए मीनाक्षी भराला फोटो संवाद
जानीखुर्द। गांव जानी खुर्द के अंबेडकर भवन में रविवार को महिलाओं की एक सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला शामिल हुईं। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की मंशा है कि जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं में किसी भी स्तर पर पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पात्र व्यक्तियों को उनका हक मिलना ही चाहिए। डॉ. मीनाक्षी भराला ने गांव की महिलाओं से सीधा संवाद भी किया और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि महिलाओं के उत्थान और उनकी सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संचालन मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed