फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the basic facility not good in the marthyr villege

शहीदों के गांव में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव

Sun, 11 Aug 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
the basic facility not good in the marthyr villege
शहीद गांव भामोरी का बदहाल तालाब - फोटो : SARDANA
शहीदों के गांव में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव
विज्ञापन

18 अगस्त 1942 को हुआ था मिनी जलियावाला बाग कांड
- देश की आजादी के बाद आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित, भामौरी के ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। शहीद गांव भामौरी में प्रति वर्ष 18 अगस्त को शहीद दिवस मनाया जाता हैं। शहीद गांव भामौरी में देश की आजादी के द्वारा सन् 1942 में मिनी जलियावाला बाग कांड हुआ था। अंग्रेजी हुकूमत के दौरान पुलिस ने मोटो की चौपाल पर चल रही क्रांतिकारियों की सभा पर गोलियां बरसा दीं थी। मोटो की चौपाल पर पंडित रामस्वरूप सभा को संबोधित कर रहे थे कि अंग्रेजों की उसी भनक लगी तो उन्होंने भामौरी गांव को घेर लिया था। उस समय अंग्रेज दरोगा ने रामस्वरूप से भाषण रोकने को कहा तो उस पर पंडित रामस्वरूप ने कहा कि चाहे उनकी जान चली जाये लेकिन भाषण नहीं रुकेगा। जिस पर पुलिस ने उन पर वहीं गोलियंा दांग दी। जिसमें वह शहीद हो गए। पुलिस पं.रामस्वरूप का शव उठाकर ले जाने लगी, भीड़ ने विरोध किया। अंग्रेज पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे भामोरी निवासी प्रह्लाद सिंह, लटूर सिंह, बोबन सिंह व फतेह सिंह भी शहीद हुए थे। दर्जनों क्रांतिकारी घायल हुए थे। पं.रामस्वरूप के शहीद होने पर ब्रिटिश सरकार ने उनका शव परिजनों को नहीं सौंपा। भामौरी में प्रतिवर्ष 18 अगस्त को शहीद दिवस मनाया जाता है। ग्रामीणों को आज भी उम्मीद है, कि उनके शहीद गांव में चहुमुखी विकास होगा। लेकिन सरकार की उपेक्षा के कारण गांव हाल बेहाल है। साफ सफाई के अभाव में शहीदों की याद में बनवाया तालाब भी अटा हुआ है। सड़कों पर भी गंदगी फैली है। पेयजल आपूर्ति के लिये पानी की टंकी तो है, लेकिन जगह जगह पाइप लाइन में लीकेज होने से पानी सुचारू सप्लाई नहीं होता। ग्रामीणों की मांग है कि इस शहीद गांव को मूलभूत सुविधाएं तो प्रदान की जाएं।

भामोरी में शहीद स्मारक स्थल

भामोरी में शहीद स्मारक स्थल- फोटो : SARDANA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed