फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Backward Classes Commission collected OBC data for the panchayat elections and held public hearings.

Meerut News: पिछड़ा वर्ग आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए ओबीसी आंकड़े जुटाए, जनसुनवाई की

Wed, 24 Jun 2026 09:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
The Backward Classes Commission collected OBC data for the panchayat elections and held public hearings.
फोटाे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने विकास खंड सभागार में संगोष्ठी, बैठक और जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। आयोग का उद्देश्य जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आंकड़े एकत्र करना है। इन आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी, जिससे आगामी पंचायत चुनाव संपन्न हो सकें।
कार्यक्रम का शुभारंभ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम अवतार ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और ग्रामीणों ने भाग लिया। न्यायमूर्ति राम अवतार ने बताया कि आयोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ओबीसी का आंकड़ा पता कर रहा है। ग्राम प्रधान तोफापुर और राष्ट्रीय पंचायत के जिला प्रभारी अजय सागर ने कहा कि प्रदेश में पिछड़े वर्ग की लगभग 60 फीसदी जनसंख्या है, लेकिन 1990 में आरक्षण लागू होने के बावजूद उनकी आर्थिक स्थिति में मामूली अंतर आया है।
विज्ञापन

आयोग ने अगवानपुर प्रधान नूरुल्लाह खां, रामनगर प्रधान प्रमोद और खाई खेड़ा प्रधान मुनेश सहित अन्य प्रधानों से जानकारी ली। उनसे 10 वर्ष पूर्व से अब तक के प्रधानी चुनाव में जीती गई सीटों और गांवों में ओबीसी व अन्य जातियों की जनगणना के बारे में पूछा गया। प्रधानों ने अपने गांवों की समस्याओं से भी आयोग को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय दौरा और सम्मान
कार्यक्रम के बाद आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम अवतार ने ग्राम आलमगिरपुर बढ़ला का दौरा किया। उन्होंने महर्षि अमृत सरोवर का निरीक्षण कर पंचायत भवन में ग्रामीणों से ओबीसी जाति के आंकड़ों की जानकारी ली। राज्य मंत्री जल शक्ति दिनेश खटीक ने भी पिछड़ा वर्ग जाति की सुविधाओं का जायजा लिया और पंचायत भवन के पास पौधारोपण किया। ग्राम प्रधान सोनम व पपीत चौधरी ने अतिथियों को बुके भेंट कर स्वागत किया। संचालन एडीओ पंचायत रामनरेश व राजेंद्र गर्ग ने किया। ग्राम प्रधान नूरुल्लाह खान , मोहित गुर्जर, अरुण चौधरी, पूर्व चेयरमैन अमित मोहन गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख केपी खूंटी, योगेंद्र चेयरमैन, गगन त्यागी, विजय धामा आदि मौजूद रहे।--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed