फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The authorized candidate of the organization will contest the elections: Umesh

संगठन के अधिकृत प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएंगे :उमेश

Wed, 17 Sep 2025 09:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 17 Sep 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
The authorized candidate of the organization will contest the elections: Umesh
मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को मेरठ-सहारनपुर परिक्षेत्र के नौ जनपदों के जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री, मंडलीय और प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक राम सहाय इंटर कॉलेज में आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक का संचालन प्रांतीय मंत्री अरुणपाल आत्रेय ने किया। बैठक में शिक्षक और स्नातक द्वारा विधान परिषद सदस्य 2026 के चुनाव पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी विधान परिषद सदस्य चुनाव में संगठन के अधिकृत प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष उमेश त्यागी ने कहा कि पूरे प्रदेश में शिक्षक और स्नातक में संगठन के अधिकृत प्रत्याशी को पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल द्वारा पिछले विधान परिषद चुनाव में वोट चोरी के रास्ते से फर्जीवाड़ा किया गया था उसकी पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में विनोद यादव, डॉ. प्रमोद शर्मा, वाकर अली, समीर चौहान, अरुण मलिक, रजनीश सिंह, अनूप सिंह, राहुल कुशवाहा, राकेश यादव, भूपेंद्र कुमार, सुधीर यादव, विजेंद्र ध्यानी, मदन लाल, ब्रह्म पाल नगर, मुकेश त्यागी, लालबहादुर, अरविन्द चौहान, हरीश कुमार, विकास कुमार व अनुराग आदि पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed