फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The artists captivated the mind with Shiva praises

कलाकारों ने शिव स्तुति से मोहा मन

Wed, 30 Apr 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
The artists captivated the mind with Shiva praises
कल रोड स्थित शिवांगी संगीत महाविद्यालय में हुई कार्यशाला
मेरठ। शिवांगी संगीत महाविद्यालय में विश्व नृत्य दिवस पर ‘नर्तन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने कथक में गणेश स्तुति, तराना, त्रिपाठी, रुद्राष्टकम आदि की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा।
विज्ञापन

ऋचा शर्मा ने कार्यक्रम का संबोधित करते हुए कहा कि नृत्य एक ऐसा माध्यम हैं, जिसे हम सब कभी ना कभी अपनी खुशियों को व्यक्त करने के लिए करते हैं। नृत्य संगीत के साथ जुड़कर मन को संतुष्टि देने के साथ-साथ एक तरह से शारीरिक व्यायाम का भी कार्य करता है। वे लोग जो नृत्य के मूल्य और महत्व को समझते हैं उनके द्वारा हर साल 29 अप्रैल को विश्व नृत्य दिवस मनाया जाता है। कलाकार देवांशी एवं यशस्वी ने अपनी युगल प्रस्तुति द्वारा शिव की व्याख्या की। नृत्य तीन ताल एवं राग जोग मे निबद्ध सरगम की मनमोहक प्रस्तुति कथक नृत्य के अंतर्गत किशोर वर्ग की छात्राओं द्वारा दी गई। ठुमरी देखो सखी श्याम निठुर गीत पर वंदिता, गुन, यशस्वी, देवांशी, अमीषा एवं वर्णिका द्वारा नृत्य किया गया। संस्थान अध्यक्ष राजेश शर्मा, निदेशका ऋचा शर्मा और प्रधानाचार्य राजा बलूनी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed