फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the alligent of chairperson son and devar for give thirty thousend rupees for pm awas yojna

प्रधानमंत्री आवास योजना में चेयरमैन के पुत्र व देवर पर अवैध वसूली का आरोप

Sun, 20 Sep 2020 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
the alligent of chairperson son and devar for give thirty thousend rupees  for pm awas yojna
सरूरपुर(मेरठ)। नगर पंचायत खिवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनने के नाम पर पात्रों से रुपये वसूलने के गड़बड़झाला सामने आया है। लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए पीएम आवास योजना में चेयरपर्सन पुत्र व देवर द्वारा पात्र लोगों को शामिल करने की एवज में तीस-तीस हजार रुपये वसूली करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कस्बा खिवाई निवासी शकील, सलीम, राजकुमार, इस्तियाक, अबरार,वसीम, जुम्मा व जमशैद आदि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनसुनवाई पोर्टल पर भेजी शिकायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर वसूली का आरोप लगाया है। आरोप है कि कस्बा खिवाई की चेयरपर्सन के पुत्र व देवर ने नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास आवास योजना में धांधली की है। नगर पंचायत में पात्र लोगों से मकान बनवाने के नाम पर चेयरपर्सन पुत्र व देवर तीस-तीस हजार रुपये की वसूली कर रहे हैं। आरोप है कि रकम नहीं देने पर पात्र लोगों का नाम सूची से कटवाने व निर्माण कार्य बीच में रूकवाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि चेयरपर्सन पुत्र व देवर अपात्र लोगों को सूची में शामिल कराने के लिए भी नगर पंचायत कर्मचारियों से सर्वे कराकर उसके जरिए उगाही कर रहे हैं। जबकि पात्र लोगों से तीस हजार रुपये की मकान बनवाने के नाम पर देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसे लेकर पीड़ितों की ओर से मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करके चेयरपर्सन पुत्र देवर पर जांच कराकर सख्त कार्रवाई करन की मांग की है। वहीं, इस संबंध में चेयरपर्सन रंगीला बेगम ने बताया कि कस्बे में लोगों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में अधिकारियों की ओर से इस मामले में सूची बनाई गई है, वो ही पात्र-अपात्र चयनित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed