फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the affact of probhitated seen in city to villege, ways are deserted

शहर से गांव तक दिखा प्रतिबंध का असर, सुनसान रहे रास्ते

Sat, 11 Jul 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
the affact of probhitated seen in city to villege, ways are  deserted
हस्तिनापुर में बाजार में गश्त करती पुलिस। - फोटो : MAWANA
मवाना/खरखौदा/बहसूमा/दौराला/लावड़/माछरा(मेरठ)। शासन के निर्देश पर फिर से लगे प्रतिबंध में शनिवार को कस्बे से लेकर गांवों तक सभी दुकानें बंद रहीं। सड़कों पर घूम रहे वाहन सवारों का पुलिस ने चालान किया। फैंटम, थाना पुलिस पूरे दिन प्रतिबंध का पालन कराने में लगी रही। मुख्य चौराहों पर पुलिसकर्मी सख्ती के साथ तैनात रहे।
विज्ञापन

मवाना में मेडिकल स्टोर, दूध की दुकानों को छोड़कर खुली अन्य दुकानें पुलिस ने बंद कराईं। अटौरा रोड, प्रिय टाकीज के पास कुछ दुकानें खुली मिली तो पुलिस ने व्यापारियों को चेतावनी देकर दुकानें बंद कराईं। मुख्य चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। एसएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि पांच वाहनों सवारों के चालान किए और पांच बाइक सीज की गई हैं। खरखौदा क्षेत्र में दफ्तर, नगर, गांव के बाजार, मंडी आदि बंद रहे। आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के अलावा पुलिस ने कुछ भी नहीं खुलने दिया। वहीं बहसूमा में बाजार पूरी तरह बंद रहा। आम की आढ़त को पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बंद करा दिया। वहीं थानाध्यक्ष शिवदत्त के नेतृत्व में क्षेत्र में पुलिस ने गश्त की। माछरा क्षेत्र में चौकी इंचार्ज रामेश्वरम सिंह, दिवान करण सिंह, अरुण कुमार, गजेंद्र ने वाहन चेकिंग की। फिजूल में घूम रहे लोगों को चेतावनी दी, वहीं, वहनों के चालान काटे। वहीं, किठौर-हापुड़ मार्ग पर शाफियाबाद लोटी में वाहन लगातार निकलते रहे। सुबह 11 बजे तक चेकिंग नहीं हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने दौड़ाया
रामराज में भी बाजार सूने पड़े रहे। सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोगों को पुलिस ने दौड़ाया। उधर पुलिस ने थाने के सामने बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग करते हुए उधर से गुजर रहे लोगों को वापस भेजा। चेकिंग के दौरान दवा लेकर गुजर रहे लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा। दौराला-लावड़ में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। लावड़ में टेंपो स्टैंड व दौराला में दौराला चौराहे, दादरी चेक पोस्ट पर पुलिस ने बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों को वापस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम, थानाध्यक्ष ने नगर में लॉकडाउन के दौरान किया भ्रमण
सरधना। नगर में प्रतिबंध को पूरी तरह लागू करने के लिए एसडीएम अमित कुमार भारतीय व थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने खुद कमान संभाली। इस दौरान कुछ दुकानदारों द्वारा दुकानें खोलने की जानकारी अधिकारियों को मिली। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर चेतावनी देकर दुकान बंद कराईं। देवी मंदिर व पुलिस चौकी बस स्टैंड पर वाहनों की चेकिंग में 50 से अधिक दुपहिया वाहनों के चालान काटे गए।

दो दिन के प्रतिबंध के दौरान सरधना बाजार में पुलिस व एसडीएम।

दो दिन के प्रतिबंध के दौरान सरधना बाजार में पुलिस व एसडीएम। - फोटो : SARDANA

-दौराला में लॉक डाउन के दौरान बस का चालान करती पुलिस।

-दौराला में लॉक डाउन के दौरान बस का चालान करती पुलिस।- फोटो : LAWARD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed