फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The administration is trying to defame us: Mukhiya Gurjar

शासन-प्रशासन बदनाम करने की कोशिश कर रहा : मुखिया गुर्जर

Thu, 28 Aug 2025 08:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
The administration is trying to defame us: Mukhiya Gurjar
मुखिया गुर्जर पत्रकारों से वार्ता करते हुए। (परीक्षितगढ)
परीक्षितगढ़। शासन-प्रशासन बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। मेरे ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर के किठौर बस स्टैंड स्थित मुस्लिम भाइयों के कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा नहीं किया है। यह बात सपा नेता मुखिया गुर्जर ने कब्रिस्तान की भूमि के सामने वरीश अहमद की दुकान पर प्रेसवार्ता करते हुए कही।
विज्ञापन

सपा ने मुखिया गुर्जर ने कहा कि शासन-प्रशासन अपनी मनमानी पर उतारू है। मुस्लिम भाइयों की कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा नहीं किया है। मवाना तहसील टीम की जांच में साबित हो गया है। मिहिर भोज यात्रा की प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। प्रशासन ने अपने डर की वजह से मुझे गिरफ्तार किया था। पुलिस ने न्यायालय के सामने पेश किया। इस पर जज ने कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा नहीं मानते हुए जमानत पर रिहा कर दिया है। शासन-प्रशासन ने बदनाम करने का प्रयास किया है। समाजवादी पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है। वह सबको साथ लेकर चलती है। भाजपा सरकार बौखलाई हुई है। 2027 में सपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed