{"_id":"67a1285c862ae828a50c0675","slug":"the-accuseds-friends-celebrated-with-great-excitement-after-being-released-from-jail-meerut-news-c-72-1-mrt1062-128347-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जेल से रिहा होने पर आरोपी के दोस्तों ने हुड़दंग कर मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जेल से रिहा होने पर आरोपी के दोस्तों ने हुड़दंग कर मनाया जश्न
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के रुकनपुर मोरना गांव के राहुल के जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद उसके साथियों ने जश्न मनाते हुए हुड़दंग मचाया। पुलिस मौके पर पहुंचकर लाठी फटकारी और सात आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। आरोपी राहुल के खिलाफ छह मुकदमे पहले विभिन्न थानों में दर्ज है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि राहुल के खिलाफ सरधना में 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा और भी कई धाराएं लगाई गईं थी। सरधना पुलिस ने राहुल को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा था। कोर्ट ने राहुल को जमानत दे दी।
आरोपी की रिहाई होने पर उसके परिजन और दोस्त सनी निवासी मानपुर भावनपुर, दानिश, राहुल निवासी मोरना भावनपुर, सुमित शर्मा निवासी ज्ञानपुर भावनपुर, इरशाद निवासी जेई भावनपुर, सोहेल निवासी न्यू गोविंदपुरी कंकरखेड़ा, सुहेल न्यू गोविंदपुरी कंकरखेड़ा स्वागत में जश्न मना रहे थे। आरोपियों ने देर तक कार में तेज आवाज में गाने बजाए और नारेबाजी भी की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सात आरोपियों पर शांति भंग करने की कार्रवाई की है।