फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused woman said in the court, the businessman raped me

Meerut: कोर्ट में आरोपी महिला बोली- व्यापारी ने मेरे साथ किया दुष्कर्म

Sun, 07 Aug 2022 02:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 07 Aug 2022 02:39 AM IST
सार

मेरठ में किराना व्यापारी को ब्लैकमेल करने के मामले ने नया मोड़ ले लिया। पकड़ा गया आरोपी रचित राठी व्यापारी को घर बुलाने वाली महिला का पति का है, जो फर्जी दरोगा बनकर अपने ही घर आया था। दंपती समेत चार लोग मिलकर यह पूरा रैकेट चला रहे थे।

विज्ञापन
The accused woman said in the court, the businessman raped me
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ में किराना व्यापारी को ब्लैकमेल करने के मामले की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। इसमें एक और मोड़ तब आया, जब आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। आरोपी महिला ने कोर्ट में बताया कि उत्तेजित गोली खाने के बाद किराना व्यापारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है और उस पर लगाए सभी आरोप झूठे हैं।

विज्ञापन


कोर्ट ने इसका संज्ञान लिया और पुलिस को निर्देश दिए कि महिला जो आरोप लगा रही है, उनकी भी जांच की जाए। पुलिस ने महिला द्वारा व्यापारी को घर बुलाने की प्रमाण कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किए, जिस पर आरोपियों का रिमांड बना। उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Double Murder Meerut: हर तरफ बिखरा था खून, नानी-धेवती की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, खौफनाक थी वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी रचित राठी व्यापारी को घर बुलाने वाली महिला का पति का है, जो फर्जी दरोगा बनकर अपने ही घर आया था। जो महिला दुष्कर्म करने का आरोप लगा रही है, वह व्यापारी को अपने घर बुलाने वाली महिला की सहेली है। एक अन्य आरोपी नीरज बहसूमा का रहने वाला है। सिपाही दिनेश निवासी बुलंदशहर को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है और विभागीय जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि सिपाही के साथ मिलकर दंपती समेत चार लोग मिलकर यह रैकेट चला रहे थे। पुलिस को जानकारी मिली है कि व्यापारी से भी कई लोगों को आरोपियों ने ब्लैकमेल किया है। जांच चल रही है, जो तथ्य सामने आएंगे, उस पर कार्रवाई करेंगे। सिपाही आरोपियों के साथ में पहले से मिला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed