फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused who stole in trains were arrested from Saharanpur railway station

सीआरपीएफ की वर्दी पहन ट्रेनों में देता था वारदातों को अंजाम, रेलवे स्टेशन से दबोचा

Sat, 25 May 2019 12:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 May 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
The accused who stole in trains were arrested from Saharanpur railway station
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

रेलवे स्टेशन पर सीआरपीएफ की वर्दी में घूम रहे युवक को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। वर्दी पहनकर आरोपी ट्रेनों में बिना टिकट घूमता था और यात्रियों का सामान चोरी करता था। वर्दी भी आरोपी ने गोहाना रेलवे स्टेशन से चोरी की थी। मामला यूपी के सहारनपुर जनपद का है।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर सीआरपीएफ की वर्दी पहनकर एक व्यक्ति काफी देर से घूम रहा था। जीआरपी के वरिष्ठ उप निरीक्षक को आरोपी पर संदेह हुआ तो उन्होंने आरोपी को रोक कर उससे पूछताछ करने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी इससे हड़बड़ा गया और वहां से भागने लगा। जिस पर जीआरपी कर्मचारियों ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी राशिद अली ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सूरज निवासी जिला मिर्जापुर बताया है। जबकि जिस वर्दी को आरोपी पहने हुए है, उस पर नाम विजय कुमार मिश्रा लिखा हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने यह वर्दी हरियाणा के गोहरना रेलवे स्टेशन से चोरी की थी। जिसके बाद वर्दी पहनकर वह बेधड़क होकर बिना टिकट ही ट्रेनों में घूमने लगा। मौका पाकर वह यात्रियों का सामान चोरी करता था। जीआरपी ने आरोपी के पास से चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी राशिद अली ने बताया कि आरोपी ट्रेनों में चोरी करता था। आरोपी से बरामद मोबाइल फोनों की जांच कराई जा रही है, जिससे पता चल सके कि मोबाइल फोन कहां से चोरी किए गए थे और किसके हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed