फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused who killed the watchman went to jail

Meerut News: चौकीदार की हत्या करने वाला आरोपी जेल गया

Fri, 26 Sep 2025 05:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:10 AM IST
सार

मेरठ के सदर बाजार में भगवानदास की हत्या के आरोप में राजेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं, लोहियानगर में नर्स पर तेजाब फेंकवाने के आरोप में महेंद्र को भी पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
The accused who killed the watchman went to jail

विस्तार

मेरठ। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक, सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला रजबन निवासी भगवानदास आबूलेन फव्वारा चौक पर चौकीदारी करता था। मंगलवार देर रात रजबन वाल्मीकि चौक के पास भगवानदास और रजबन बाजार फुटपाथ निवासी राजेश दोनों बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान कहासुनी होने पर राजेश ने ईंट उठाकर भगवानदास के सिर पर कई प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक के बेटे बिट्टू ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी राजेश को बुधवार शाम कासमपुर फाटक के पास से गिरफ्तार किया। उसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

----------------
नर्स पर तेजाब हमला करने वाले प्रेमी को जेल भेजा
मेरठ। लोहियानगर निवासी नर्स पर मंगलवार रात करीब आठ बजे टेंपाे स्टैंड जाते समय तेजाब से हमला किया गया था। पुुलिस ने बुधवार रात खुलासा किया कि नर्स के प्रेमी महेंद्र ने 16 साल के एक किशोर को दो हजार रुपये देकर नर्स पर तेजाब से हमला करवाया था। बाल अपचारी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी महेंद्र को जलालपुर के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि नर्स जागृति विहार में महेंद्र के मकान में ही किराये पर रहती थी। वहीं दोनों में निकटता हुई थी। नर्स के पति ने आपत्ति जताई तो उसने महेंद्र से बात करनी बंद कर दी थी। इसी कारण उसने उस पर तेजाब हमला करवाया था। बृहस्पतिवार को महेंद्र को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed