{"_id":"6a26c51a27b64df3820408a9","slug":"the-accused-who-hypnotized-the-woman-and-took-cash-etc-was-arrested-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112570-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला को सम्मोहित कर नकदी आदि लेने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला को सम्मोहित कर नकदी आदि लेने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
महिला को सम्मोहित कर ठगी करने वाला इनामी बदमाश। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना (मेरठ)। गांव मवाना खुर्द निवासी महिला को जनवरी माह में थाने के पास ही सम्मोहित कर नकदी व जेवरात ले जाने वाले इनामी बदमाश हबीब को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि गांव मवाना खुर्द निवासी मधुसूदन त्यागी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 19 जनवरी को उसकी पत्नी प्रीति मवाना दवा लेने आई थी। सराफा बाजार के पास दो अज्ञात लोगों ने प्रीति से बेहोशी की हालत में सोने के कंगन, कानों के कुंडल, 3 हजार रुपये व मोबाइल फोन वशीभूत कर ठग लिए थे। दोनों ठगों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई थी।
थाना पुलिस ने ठगी करने वाले आरोपी हबीब निवासी ठंडा नाला गूलर भोज थाना गदरपुर जिला ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। हबीब का चालान कर दिया गया।