फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused who hit a sports businessman with a car was sent to jail.

Meerut News: अपराध संक्षेप

Fri, 29 May 2026 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The accused who hit a sports businessman with a car was sent to jail.
खेल कारोबारी को कार से टक्कर मारने वाला आरोपी जेल भेजा
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सरस्वती लोक कॉलोनी निवासी यश बंसल ने बृहस्पतिवार को थाने पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी नौचंदी मेले के पास खेल का सामान बनाने की फैक्टरी है। बुधवार रात उनके पिता प्रदीप बंसल स्कूटी से वापस लौट रहे थे। इसी बीच आरोपी कार चालक प्रताप विहार निवासी नीरज से कार टकराने को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप था कि आरोपी ने जानबूझकर उसके पिता की स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश दिया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
-
साइबर पुलिस ने 1.37 लाख रुपये लौटाए
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के लल्लापुरा निवासी धीरज कुमार ने छह अप्रैल को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि साइबर आरोपियों ने उसका फोन हैक कर लिया था। इसके बाद आरोपियों ने उनके खाते से 1.37 लाख रुपये ठग लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में लग गई थी। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि शुक्रवार को पुलिस ने पीड़ित को ठगी की पूरी रकम वापस करा दी।
विज्ञापन

--------
पशु व्यापारी पर आरोपियों ने किया हमला
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र काशीपुर गांव निवासी हारून ने लोहिया नगर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने भाइयों के साथ हापुड़ रोड पर पशु बेचने के लिए आया था। पशु बेचने के दौरान उसकी जुनैद व अहमद से कहासनुी हो गई थी। आरोप है कि आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। चोट लगने से युवक घायल हो गया। सीओ कोतवाली का अभिषेक पटेल का कहना है कि आरोपियों पर मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मेडिकल कॉलेज से बाइक चोरी
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगलाताशी निवासी संजू कुमार ने बृहस्पतिवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 12 मई को वह मेडिकल कॉलेज में अपने एक रिश्तेदार को देखने के लिए आए थे। उन्होंने अपनी बाइक इमरजेंसी वार्ड के बाहर खड़ी कर दी थी। वहां से उसे चोरी कर लिया गया।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed