फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused was running a fake spa and tour company while posing as a Hindu.

Meerut News: हिंदू बनकर फर्जी स्पा और टूर कंपनी चला रहा था आरोपी

Tue, 30 Jun 2026 09:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
The accused was running a fake spa and tour company while posing as a Hindu.
हिंदू बनकर फर्जी स्पा और टूर कंपनी चला रहा था आरोपी
विज्ञापन


- पुलिस ने महिला समेत दो आरोपी पकड़े, कोर्ट में पेश कर जेल भेजा

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। नौचंदी थाना पुलिस व साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को फर्जी स्पा, मसाज होम सर्विस और टूर एंड ट्रैवल कंपनी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो आरोपी करीमनगर नौचंदी निवासी अभिराज उर्फ युनूस व उसकी गर्लफ्रेंड लोहियानगर निवासी लिजा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हिंदू बनकर दो साल से सोशल मीडिया पर लोगों के संपर्क में था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.16 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन, लैपटॉप, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, स्टांप-मोहर, विभिन्न कंपनियों के लेटरहेड और एक कार बरामद की है।
एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। बताया,आरोपी युनूस अपनी महिला साथी लिजा के साथ स्पा सेंटर चलाता था, लेकिन पुलिस कार्रवाई के बाद स्पा बंद हो गए। इसके बाद उसने अपनी पहचान छिपाकर अभिराज नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाया, किराये पर कार्यालय लिया और इसी पहचान के सहारे कई युवकों-युवतियों को अपने नेटवर्क से जोड़ लिया। आरोपी युवतियों को अवैध काम के जरिए मुनाफे का झांसा देता था। आरोपी सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फर्जी स्पा और मसाज होम सर्विस के विज्ञापन डालता था। ग्राहक संपर्क करते तो उनसे क्यूआर कोड के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में रुपये जमा करा लिए जाते थे।
विज्ञापन

फोन कॉल संभालने के लिए बागपत निवासी एक युवती को भी रखा गया था। इतना ही नहीं, आरोपियों ने यूनिवर्सल टूर एंड ट्रैवल के नाम से फर्जी कंपनी बनाकर तीर्थ यात्रा और हज पैकेज, टिकट व होटल बुकिंग के नाम पर प्रति व्यक्ति एक लाख रुपये तक की ठगी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक, इस गिरोह का एक ऑफिस नोएडा में भी सक्रिय है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे करीब दो वर्षों से इस नेटवर्क के जरिए लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर चुके थे। पुलिस को बरामद लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कई संदिग्ध जानकारियां भी मिली हैं। अब साइबर विशेषज्ञों की अलग टीम सभी डिजिटल उपकरणों, बैंक खातों और लेनदेन की गहन जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी किसी बड़े साइबर गिरोह या अन्य आपराधिक नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।
एसपी क्राइम का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द अन्य आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।


---यह अन्य आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ऑनलाइन डिमांड पर दिल्ली, नोएडा समेत कई जिलों से युवतियों को बुलाते थे। आरोपियों ने कुछ लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठे थे। पुलिस पीड़ित लोगों की पहचान का प्रयास कर रही है। आरोपी गैंग बनाकर काम करते थे। पुलिस मवाना निवासी आकाश, हर्ष, शुभम, बागपत निवासी सीमा व महेश की तलाश कर रही है। पुलिस की दो टीम आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई है।


-चार राज्यों में प्राथमिकी दर्ज
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों पर हरियाणा, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक व महाराष्ट्र के थानों में साइबर ठगी की प्राथमिकी दर्ज है। सभी राज्यों की पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस आरोपियों की कुंडली खंगाल रही है।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed