फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused threatened him, "Give me two lakh rupees, or I will kill you and your sons."

Meerut News: आरोपियों ने धमकाया ..दो लाख दे, नहीं तो बेटों समेत जान से मार दूंगा

Fri, 28 Nov 2025 07:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 28 Nov 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
The accused threatened him, "Give me two lakh rupees, or I will kill you and your sons."
महिला ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर की एक महिला ने नोएडा के दो आरोपियों पर अश्लीलता, अभद्रता, मारपीट करने और दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने महिला को जांच के बाद न्याय का आश्वासन दिया।

शिकायती पत्र में बताया कि नोएडा निवासी दो आरोपी काफी समय से उसके परिवार का उत्पीड़न कर रहे है। 26 नवंबर को दोनों आरोपी गाली-गलौज करते हुए जबरन उनके घर में घुस गए और महिला से अश्लीलता की। महिला ने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने महिला से दो लाख रुपये की मांग की, नहीं देने पर महिला व उसके बेटों को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों की हरकतों से महिला मानसिक रूप से परेशान है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि शिकायती पत्र पर लगे आरोपों की जांच की जाएगी। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed