फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused threatened due to enmity, beat up the wife when she protested

रंजिश में आरोपियों ने दी धमकी, विरोध पर पत्नी से मारपीट

Thu, 12 Jun 2025 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The accused threatened due to enmity, beat up the wife when she protested
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव दबथुवा निवासी नकुल को रंजिश के चलते गांव निवासी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। आरोपियों ने ड्यूटी पर जाते समय बाइक से उसका पीछा किया। विरोध करने के लिए पीड़ित की पत्नी आरोपियों के घर पहुंची तो आरोपी के भाई ने उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

गांव दबथुवा निवासी अंजली पत्नी नकुल ने तहरीर में बताया कि किसी मामले में गांव निवासी आरोपी उससे रंजिश रखते हैं। पूर्व में हुए विवाद को लेकर उसने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि उस पर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। आरोपी उसे व उसके पति को धमकी दे रहे हैं। बताया कि बुधवार को उसका पति बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहा था। आरोपियों ने बाइक पर उसका पीछा किया। पति को आरोपियों पर शक हुआ तो उसने मामले की जानकारी अपनी पत्नी को दी।
विज्ञापन

पीड़ित की पत्नी अंजली आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंची। एक आरोपी के भाई ने उसके साथ गाली गलौज व मारपीट कर दी। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed