फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused ran away with Rs 40 lakh in the name of the committee

Meerut News: कमेटी के नाम पर 40 लाख लेकर आरोपी भागा

Wed, 31 Dec 2025 10:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
The accused ran away with Rs 40 lakh in the name of the committee
पीड़ितों ने सरधना पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कमेटी डालने के नाम पर एक युवक द्वारा मोहल्ला मंडी चमारान के दर्जनभर लोगों से करीब 40 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। ठगी के शिकार पीड़ितों ने सरधना थाने में शिकायत देते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित अब्दुल गफ्फार ने बताया कि मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने कमेटी के नाम पर लोगों से रुपये जमा कराए थे। उन्होंने स्वयं करीब ढाई लाख रुपये मासिक कमेटी में लगाए थे। इसी कमेटी में मोहल्ले के करीब 20 लोग शामिल थे, जिन्होंने समय पर सभी किश्तें जमा कीं। आरोप है कि जब कमेटी छुड़ाने का समय आया तो आरोपी ने रुपये देने से साफ इन्कार कर दिया। आरोपी युवक उन सभी के करीब 40 लाख रुपये लेकर भाग गया।
विज्ञापन

पीड़ितों का कहना है कि आरोपी से फोन पर संपर्क करने पर पहले उसने रुपये लौटाने का आश्वासन दिया लेकिन बाद में देने से मना कर दिया। इतना ही नहीं, रुपये मांगने या शिकायत करने पर आरोपी ने झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी भी दी। बुधवार को पीड़ित पक्ष के लोग थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed