{"_id":"676485d192bca2e1390dedc6","slug":"the-accused-of-shooting-at-yash-has-been-arrested-mawana-news-c-40-1-smrt1041-107290-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यश पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यश पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मवाना। थाने से चंद कदम की दूरी पर दुकान पर खड़े यश को गोली मारने के वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। 15 दिसंबर की शाम गांव गुढ़ा निवासी यश को थाने से चंद कदम की दूरी पर बुलेट सवार युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। यश को तीन गोली लगी थी। घायल यश के चाचा ने तीन नामजद आरोपियों और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कराई थी।
पुलिस दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से एक आरोपी मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुआ था। जबकि एक नामजद आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि सूचना पर वांछित सोनू उर्फ डायमंड पुत्र बिजेंद्र निवासी निडावली को हस्तिनापुर नहर के पास से गिरफ्तार किया गया है।
वहीं, गांव सैफपुर कर्मचंदपुर निवासी रविंद्र व परिजन बृहस्पतिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल से मिले। रविंद्र ने सीओ को बताया कि 15 दिसंबर की रात हैप्पी भाटी ने अपने साथियों सोनू उर्फ डायमंड व अनमोल के साथ मिलकर भांजे यश को कोचिंग जाने के दौरान गोलियां बरसाकर घायल कर दिया था। घटना के तुरंत बाद ही हैप्पी भाटी ने अपने फोन से कॉल कर उसके लड़के वंश से गाली गलौज की थी। धमकी दी थी कि तुम्हारे साथी को तीन गोली मारी हैं, तुझे भी गोली मारेंगे। हैप्पी और उसके साथियों से वंश को खतरा है।