फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused of sexually abusing someone by hiding his name and religion was sent to jail

नाम व धर्म छुपाकर यौन योषण करने के आरोपी को भेजा जेल

Mon, 28 Apr 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The accused of sexually abusing someone by hiding his name and religion was sent to jail

विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल पुलिस ने यौन शोषण के आरोपी अमरोहा निवासी नजाकत हुसैन को रविवार को जेल भेज दिया। आरोपी ने तीन साल तक युवती से नाम छिपाकर दोस्ती की थी। इस दौरान आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो व वीडियो बना ली थी। जिसके आधार पर आरोपी युवती को ब्लैकमेल कर रहा था।

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने शनिवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि तीन वर्ष पूर्व नजाकत हुसैन मेडिकल में किराए पर रहने के लिए आया था। इसी बीच पीड़िता की आरोपी से मुलाकात हो गई थी। जहां आरोपी ने अपना नाम देवराज बताया था। जिसके बाद दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। आरोपी ने युवती से शादी करने की बात कही थी। आरोपी तीन साल तक युवती के साथ यौन शोषण करता रहा। इस दौरान आरोपी ने अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए थे। कुछ दिन पूर्व युवती को आरोपी के नाम व धर्म की जानकारी हुई। आरोपी वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। शनिवार को पीड़िता आरोपी को पीटकर थाने ले गई थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed