फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused of firing on the police was injured in an encounter

Meerut News: पुलिस पर फायरिंग का आरोपी मुठभेड़ में घायल

Wed, 09 Apr 2025 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The accused of firing on the police was injured in an encounter
पुलिस की मुठभेड़ में घायल आरोपी। पुलिस
सरधना। संरक्षित पशु की हत्या और पुलिस पर हमले के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी युवक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सरधना पुलिस द्वारा मुठभेड़ में शातिर गोकश अभियुक्त के कब्जे से तमंचा व एक खोखा बरामद किया है। आरोपी एहसान निवासी गांव समौली थाना दौराला हाल पता ए-वन काॅलोनी थाना सरधना ने दो माह पहले गोकशी के दौरान गिरफ्तार करने आई पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। इसके बाद से संरक्षित पशु की हत्या और पुलिस पर फायरिंग करने का आरोपी फरार चल रहा था। वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मंगलवार देर रात एहसान को तहसील रोड सरधना बाग के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी एहसान को तमंचा बरामदगी के लिए मेहरमती गणेशपुर ले गई, तभी आरोपी ने तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed