{"_id":"67294252bac00b9f16082904","slug":"the-accused-in-the-murder-of-artisan-vipin-turned-out-to-be-a-minor-meerut-news-c-72-1-smrt1021-123907-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कारीगर विपिन की हत्या का आरोपी नाबालिग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कारीगर विपिन की हत्या का आरोपी नाबालिग निकला
विज्ञापन
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में मिठाई विक्रेता के कारीगर विपिन की हत्या के मामले में आरोपी नाबालिग निकला। पुलिस उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ था। विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
लालकुर्ती क्षेत्र में शुभम और उज्ज्वल की कौशल स्वीट्स के नाम से दुकान है। संभल जनपद के धनारी मीणा गांव की मढईया का विपिन (21) तीन महीने पहले कौशल स्वीट्स की दुकान में हलवाई का काम करने आया था। इसी दुकान में अलीगढ़ निवासी नाबालिग भी कारीगर था। शनिवार रात विपिन और नाबालिग कारीगर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच मारपीट हो गई और इसी दौरान विपिन बेहोश होकर गिर पड़ा था। उसके मुंह से पानी निकल रहा था। अफरातफरी के बीच दुकान मालिक विपिन को उठाकर बाउंड्री रोड स्थित अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद विपिन को बाईपास स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया था।
विपिन के पिता हरपाल ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने दुकान मालिक पर घटना छिपाने का आरोप भी लगाया था। पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में लिया था। जांच में पता चला कि वह नाबालिग है। सीओ कैंट प्रकाश चंद अग्रवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच में आरोपी नाबालिग पाया गया है। उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जाएगा। पुलिस की जांच जारी है।