{"_id":"6729281290bb89dd940d7a19","slug":"the-accused-husband-was-sent-to-jail-in-israna-murder-case-meerut-news-c-27-1-smrt1004-135083-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: इसराना हत्याकांड में आरोपी पति भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: इसराना हत्याकांड में आरोपी पति भेजा गया जेल
Tue, 05 Nov 2024 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। विवाद और कोर्ट केस के चलते अलग रह रही पत्नी इसराना को घर बुलाकर हत्या करने वाले ई-रिक्शा चालक का सोमवार को पुलिस ने चालान कर दिया। हत्यारोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। अवैध संबंधों के शक में आरोपी की उसकी पत्नी से दूरियां बढ़ी थी, अब कोर्ट केस में समझौता नहीं करने पर चाकू से वार करते हुए हत्या कर दी।
शहर कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी निजामुद्दीन पुत्र शाहबुद्दीन निवासी बुल्ला का चौराहा का चालान कर दिया। उसकी निशानदेही पर आला कत्ल छुरी और अन्य सामान भी बरामद किया है। बता दें कि रविवार की सुबह चार बजे आरोपी निजामुद्दीन ने अपनी पत्नी इसराना की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतका की बहन रिहाना ने निजामुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बता दें कि एक जनवरी को आरोपी ने अपनी ससुराल पहुंचकर इसराना पर तेजाब फेंक दिया था। जिसमें निजामुद्दीन को तीन महीने तक जेल में भी रहना पड़ा। तेजाब वाले केस में अब आरोपी अपनी पत्नी से समझौते की बात कर रहा था। मगर इसराना समझौते के लिए कभी हां तो कभी ना कर देती थी। साथ ही इसराना उसे छोड़कर अब देहरादून में रहने लगी थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे किसी और से संबंधों पर शक था। इसलिए बहला फुसलाकर घर बुलाया और पत्नी इसराना की हत्या कर दी।