फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The academy's experts taught the nuances of theatre.

Meerut News: अकादमी के विशेषज्ञो ने सिखाई रंगमंच की बारीकियां

Fri, 03 Jul 2026 05:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 03 Jul 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
The academy's experts taught the nuances of theatre.
नाद प्रवाह कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला में 35 बच्चों ने लिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। स्वांग शाला एक्टिंग एकेडमी एवं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ब्लॉक शास्त्रीनगर के संयुक्त सहयोग से नाद प्रवाह कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ।
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी (संस्कृति विभाग) लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन इस्माईल गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य व मुख्य अतिथि डॉ. मृदुला शर्मा और डॉ. सुधा शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रंजन गौड़ ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

स्वांग शाला एक्टिंग अकादमी की अध्यक्ष डॉ. सुधा शर्मा ने प्रतिभागियों को पूरी लगन और समर्पण के साथ नाट्य कला सीखने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यशाला में 35 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण का संचालन रंगकर्मी एवं प्रशिक्षक जितेंद्र सीराज द्वारा किया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य एवं वरिष्ठ रंगकर्मी भारत भूषण शर्मा, आकांक्षा, ममता सिंह, सीमा समर, सीमा कौशिक और बीबी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed