फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thapar Nagar house case: Nine people from both sides bound by surety bond

थापर नगर मकान प्रकरण: दोनों पक्षों के नौ लोग मुचलका पाबंद

Thu, 04 Dec 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Thapar Nagar house case: Nine people from both sides bound by surety bond
मेरठ। थापर नगर मकान प्रकरण में पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को मुचलका पाबंद किया है। दरअसल बुधवार को दोनों पक्षों के बीच हुई बैठक में भी समाधान नहीं निकल सका।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के थापर नगर में सईद अहमद को मकान बेचने के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के अनुभव कालरा, हरप्रीत, भूपेंद्र व दूसरे पक्ष के सईद, आसकीम, सोनू, चांद, काला व दिलशाद को एक-एक लाख रुपये का मुचलका पाबंद कर दिया है। पुलिस ने नोटिस तामिल करा दिए हैं। दूसरी ओर गली के बाहर मांस फेंकने वाले प्रकरण में भी पुलिस आरोपियों के नजदीक पहुंच गई है। बुधवार शाम व्यापारी नेता जीतू नागपाल के मकान पर हुई दोनों पक्षों की बैठक में कोई निष्कर्ष नहीं निकला। मामला बृहस्पतिवार तक के लिए टल गया है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के थापर नगर निवासी अनुभव कालरा ने जली कोठी निवासी दूध व्यापारी सईद अहमद को अपना मकान बेच दिया था। मामले की जानकारी के बाद 28 नवंबर की रात स्थानीय लोगों और अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने सईद के मकान के बाहर जमकर हंगामा कर दिया था। 29 नवंबर को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ सदर बाजार थाने पर धरना बैठ गए थे। दूसरी ओर मकान खरीदने वाले सईद की हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने बैठक कर मामले का समाधान निकालने के लिए कहा था। बुधवार को भी दोनों समुदाय के बीच दो घंटे से अधिक समय तक बैठक में चर्चा चली लेकिन मकान मालिक सईद बैठक में नहीं आए। इस कारण निष्कर्ष नहीं निकला। सीओ कैंट नवीना शुक्ला का कहना है कि शांति व्यवस्था के लिए दोनों पक्षों पर कार्रवाई की गई है। माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed