फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   TGT: What is the name of the first epic written in Khariboli?

टीजीटी : खड़ी बोली में रचित प्रथम महाकाव्य का नाम क्या है?

Sun, 07 Dec 2025 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
TGT: What is the name of the first epic written in Khariboli?
शनिवार को शाम की पाली में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए जीआईसी में हुई परीक्षा देकर बाहर आते अ
मेरठ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा शनिवार को कड़ी सुरक्षा में मेरठ शहर में 30 केंद्रों पर प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (टीजीटी) की भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक पहली पाली में गणित विषय की परीक्षा में 13905 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 5860 ने परीक्षा दी और 8045 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह से केवल 42.14 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 5939 अभ्यर्थियों में से केवल 2789 ने परीक्षा दी जबकि 3150 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह से 46.96 प्रतिशत ने ही परीक्षा दी। केंद्रों पर स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में दोनों पालियों में हुई परीक्षा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। सात दिसंबर को प्रथम पाली में विज्ञान और द्वितीय पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

सामान्य आया गणित व हिंदी का प्रश्न पत्र
अभ्यर्थियों ने बताया कि दोनों पालियों में प्रश्न पत्र सामान्य रहा। पहली पाली में गणित की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में हिंदी विषय में प्रश्न आया कि खड़ी बोली में रचित प्रथम महाकाव्य का नाम क्या है? डायरी के नीरस पृष्ठ के लेखक हैं प्रश्न में चार विकल्प दिए गए थे। प्रश्न पूछा गया कि गांधी सागर बांध का निर्माण किस नदी पर हुआ है? पहला कृषि विज्ञान केंद्र कहां स्वीकृत किया गया था? किस राज्य ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सातवें संस्करण की मेजबानी की थी? चार विकल्प देकर प्रश्न पूछा गया कि भारत में ओडिशा में कालाहंडी किस खनिज के उत्पादन के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

परीक्षा पर अभ्यर्थियों के विचार
शामली से परीक्षा देने आए राजबहादुर देव ने बताया कि वह एडेड स्कूलों की टीजीटी की कई वर्ष से तैयारी कर रहे हैं। उस परीक्षा की तैयारी यहां काम आई।
मुजफ्फरनगर से आए परविंदर कुमार ने बताया कि हिंदी विषय का प्रश्न पत्र सामान्य आया। निगेटिव मार्किंग के बाद चलते दो-तीन प्रश्न छोड़ने पड़ गए।
शामली के अभ्यर्थी अमरपाल ने बताया कि तैयारी ठीक होने के कारण उन्हें परीक्षा उत्तीर्ण होने का विश्वास हैं। प्रश्न पत्र सामान्य आया।
बिहार के बक्सर निवासी राहुल कुमार ने बताया कि हिंदी विषय के साथ ही समसामयिक व सामान्य ज्ञान के प्रश्न अधिक आए। उनकी पुरानी तैयारी इस परीक्षा में काम आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed