{"_id":"6945be9c642584e84a00141f","slug":"tgt-entry-of-candidates-to-the-centers-will-start-one-and-a-half-hour-before-meerut-news-c-72-1-mct1014-145869-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी : अभ्यर्थियों का केंद्रों पर प्रवेश डेढ़ घंटे पहले होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी : अभ्यर्थियों का केंद्रों पर प्रवेश डेढ़ घंटे पहले होगा शुरू
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (उप्र लोक सेवा आयोग) प्रयागराज की ओर से आयोजित सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (टीजीटी) पुरुष एवं महिला शाखा प्रारंभिक परीक्षा का तीसरा चरण आगामी 21 दिसंबर को होगा। अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले शुरू हो जाएगा।
यह परीक्षा अब तक दो चरणों में 6 व 7 दिसंबर को सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। 21 दिसंबर को तीसरा चरण आयोजित किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक दो पालियों में हाेगी। मेरठ जिले में इसके लिए 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर 50 प्रतिशत बाहरी तथा 50 प्रतिशत आंतरिक कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। प्रत्येक केंद्र के लिए हर पाली में अलग-अलग सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। दोनों पालियों में 13-13 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा व्यवस्था के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार को समन्वयी अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले केंद्र के गेट बंद कर दिए जाएंगे। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि 18 दिसंबर को केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को गूगल मीट के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया है।