फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Textile merchant fired upon for refusing to pay extortion money; narrowly escapes.

Meerut News: रंगदारी नहीं देने पर कपड़ा व्यापारी पर की फायरिंग, बाल-बाल बचा

Tue, 28 Jul 2026 09:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
Textile merchant fired upon for refusing to pay extortion money; narrowly escapes.
गैंगस्टर ने मांगी थी 50 हजार रुपये की रंगदारी
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से बरामद किए खोखे, नामजद प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट के नीचा सद्दीकनगर में कपड़ा व्यापारी सावेज पर 50 हजार रुपये रंगदारी नहीं देने पर गैंगस्टर ने अपने साथियों के साथ मिलकर चार राउंड फायरिंग कर दी। कपड़ा व्यापारी ने मौके से भागकर जान बचाई। पुलिस ने मौके से कई खोखे बरामद किए। लिसाड़ी गेट पुलिस ने परवेज व उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
नीचा सद्दीकनगर निवासी सावेज ने बताया कि वह पैठ में कपड़ा बेचता है। आठ दिन पहले कॉलोनी में रहने वाले ब्रह्मपुरी थाने के गैंगस्टर परवेज ने उससे 50 हजार की रंगदारी मांगी थी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि सोमवार रात एक बजे वह घर के बाहर बैठा था। इस दौरान परवेज अपने चार साथियों के साथ आया और 50 हजार रुपये मांगे। उसने रुपये देने से इन्कार कर दिया। इस पर परवेज ने साथियों के साथ मिलकर सावेज पर फायरिंग कर दी। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनकर कॉलोनी में आसपास के लोग एकत्र हो गए। आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर लिसाड़ी गेट थाना पुलिस व सीओ संग्राम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके से पिस्टल के खोखे बरामद किए। पुलिस के अनुसार, आरोपी परवेज ने तीन साल पहले लिसाड़ी रोड पर दिनदहाड़े भाजपा नेता आसिफ भारती की गोली मारकर हत्या की थी। परवेज पर हत्या के प्रयास के आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed