फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Terror of scooter rider attacking people walking in Nauchandi area

Meerut News: नौचंदी क्षेत्र में राह चलते लोगों पर हमला करने वाले स्कूटी सवार का आतंक

Sat, 28 Dec 2024 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Terror of scooter rider attacking people walking in Nauchandi area
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र की फूलबाग कॉलोनी में इन दिनों राह चलते लोगों पर हमला करने वाले सिरफिरे स्कूटी सवार का आतंक है। आरोपी रात में तेज रफ्तार में स्कूटी पर निकलता है। सड़क पर चल रहे लोगों पर हमला कर फरार हो जाता है। इससे परेशान भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा करते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को आरोपी ने घर के बाहर टहल रही भाजपा कार्यकर्ता नितिन की बहन पर हमला किया और फरार हो गया। इससे पहले एक रिटायर्ड पीसीएस बुजुर्ग को भी धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया था। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी, सीसीटीवी के साथ शिकायत थाना पुलिस से की गई थी। लेकिन सीसीटीवी होने के बाद भी पुलिस सरफिरे पर कार्रवाई करने में नाकाम रही। बृहस्पतिवार को भाजपा नेताओं ने नौंचदी थाने पर हंगामा करते हुए थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता अंकित चौधरी ने कहा कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। यदि 48 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार नहीं किया गया तो इस मामले में एसएसपी से शिकायत करेंगे। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed