फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   teprature above 32k, wind stoped in morning and evening

तापमान में आया उछाल, सुबह के समय छाई घटा

Mon, 06 Apr 2020 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
teprature above 32k, wind stoped in morning and evening
मोदीपुरम। तापमान में फिर से उछाल दर्ज किया जा रहा है। यह रविवार को बढ़कर 32 के पार पहुंच गया। हवा की रफ्तार भी सुबह व शाम थमी रही। जिस कारण गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि सुबह में घटा छाई परंतु कुछ देेर बाद चटख धूप निकलने से आसमान साफ हो गया।
विज्ञापन

पश्चिम यूपी में शुष्क मौसम बना होने से तापमान में फिर से उछाल आने लगा है। जिससे रविवार को तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। तापमान में उछाल और हवा की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आसमान में हल्की घटा छा सकती है। मौसम शुष्क बना होने से तापमान अभी बढ़ेगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 57 व न्यूनतम 31 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा सुबह और शाम में शून्य व दोपहर में चार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।
विज्ञापन

एक्यूआई बढ़ा
हवा की रफ्तार थमने से जहां तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। वहीं, औसत एक्यूआई में भी बढ़ोतरी होने लगी है। जिस कारण हवा की सेहत फिर से बिगड़ने लगी है। लॉकडाउन के कारण वाहनों के पहिये थमे हुए हैं। इसके बाद भी वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ रहा है। रविवार को औसत एक्यूआई स्तर 125 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शुष्क मौसम के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले समय में तापमान बढ़ेगा। आने वाले दो दिनों में आसमान में हल्की घटा छाए रहने के आसार है। -डा. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed