फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tent merchant murdered his wife after insuring 50 lakh in Meerut

यूपी: 50 लाख का बीमा कराने के बाद टेंट व्यापारी ने किया पत्नी का कत्ल, पहले भी की था मारने की कोशिश

Sun, 21 Feb 2021 11:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Feb 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tent merchant murdered his wife after insuring 50 lakh in Meerut
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के शास्त्री नगर में शनिवार रात एक शिक्षिका चंदा की हत्या कर दी गई। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। चंदा का पति टेंट व्यापारी है। 
विज्ञापन


आरोपी का कहना है कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है जबकि मायके वालों ने बेटी को पीटकर हत्या करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। महिला का मायका खतौली मुजफ्फरनगर में है।
विज्ञापन


शास्त्री नगर सेक्टर-2 में टेंट व्यापारी संजय लूथरा पत्नी चंदा (38) और नौ साल के बेटे हैप्पी के साथ रहते थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे पीआरवी 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। यहां चंदा के मायके वालों का हंगामा चल रहा था। लोगों की भीड़ भी इकट्ठा थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके वालों का आरोप है कि संजय लूथरा ने चंदा की पीटकर हत्या कर दी है। उसके के शरीर पर चोट के निशान भी थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर संजय लूथरा को गिरफ्तार कर लिया। बाद में सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। 
 

पूछताछ में संजय लूथरा ने बताया कि शनिवार रात करीब 2:30 बजे चंदा को हार्ट अटैक आया था। इसके चलते वह बेड से नीचे गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीओ सिविल लाइन का कहना कि पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मायके वालों की तहरीर पर नौचंदी थाने में केस दर्ज किया गया। बेटा नानी के साथ है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

पहले 50 लाख का बीमा कराया और फिर ले ली जान
शिक्षिका चंदा की हत्या के मामले में मायके वालों ने शास्त्री नगर से लेकर नौचंदी थाने तक हंगामा किया। आरोप है कि पति ने दो दिन पहले ही 50 लाख रुपये का बीमा कराया और फिर चंदा को मौत के घाट उतारा है। गुस्साए परिजनों ने थाने में भी पति को पीटने का प्रयास किया। चंदा खतौली में ही प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापिका थी। रात करीब तीन बजे उसकी मौत की खबर मिलते ही मायके वाले शास्त्री नगर पहुंच गए थे। 

पहले भी किया था मारने का प्रयास
चंदा की मां सुनीता ने बताया कि संजय उसकी बेटी को पहले से ही मारने का प्लान बना रहा था। एक बार उसने चंदा से तलाक भी लेने का प्रयास किया था। शनिवार रात 11:00 बजे चंदा अपने एक रिश्तेदार के से मिलकर ही शास्त्री नगर अपने पति के पास पहुंची थी। रात करीब ढाई बजे संजय में चंदा की पीटकर हत्या कर दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed