फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tension on the border, high alert in Meerut... Police keeping an eye on every inch

सीमा पर तनाव, मेरठ में हाई अलर्ट... चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

Fri, 09 May 2025 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Tension on the border, high alert in Meerut... Police keeping an eye on every inch
इकरार अहमद..... शहर में हाई अलर्ट के चलते बिजली बंबा बाईपास पर रात में वाहनों की चेकिंग करती पु
मेरठ। ऑपरेशन सिंदूर जारी है। भारत-पाक सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा है। इसके चलते जनपद में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अफसरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं हैं। सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

देश विरोधी गतिविधियों को देखते 20 सोशल मीडिया अकाउंट बंद कराने के लिए पत्राचार शुरू किया गया है। वायरलेस सेट पर एसएसपी विपिन ताडा ने शहर-देहात के मुख्य चौराहों पर वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए शहर में एसपी सिटी और देहात में एसपी देहात सीओ-थानेदार को लेकर गश्त करेंगे। रातभर चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

भारत-पाक सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार हमला होने के चलते एडीजी जोन भानू भास्कर ने सभी जनपदों में अलर्ट घोषित कर दिया। अलर्ट के चलते शहर में बेगमपुल, रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, घंटाघर, सोहराब गेट डिपो, मेडिकल कॉलेज, तेजगढ़ी चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। शहर की मिश्रित आबादी में भी पुलिस बल तैनात किया गया। देहात के क्षेत्रों में भी पुलिस फोर्स लगाया गया। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाया गया है। रात्रि में ही तमाम पुलिस फोर्स सार्वजनिक स्थलों और मिश्रित आबादी में भ्रमण के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहौल खराब करने वालों पर होगी कार्रवाई
इंटेलीजेंस की टीम को भी सक्रिय किया गया है। शुक्रवार यानी आज होने वाली जुमे की नमाज के लिए भी पुलिस फोर्स सतर्क है। एसएसपी ने बताया कि जो भी माहौल खराब करने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है।

हर हालात से निपटने की तैयारी
पुलिस फोर्स, डॉक्टर, नगर निगम सहित सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं। हर हालात से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में एंबुलेंस से लेकर उपचार कराने के तमाम इंतजाम किए गए हैं। चेतावनी दी कि आपातकाल में किसी भी अफसर या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय कार्रवाई भी करेंगे। इसको लेकर उच्च अधिकारियों को मॉनीटरिंग करने के लिए लगाया गया है। आतिशबाजी पर भी रोक लगा दी है।

नौचंदी मेला भी स्थगित, अगली तिथि निर्धारित होगी
- झूले, सर्कस लग रहे, फिर भी नौचंदी मेला लगाने पर अड़ंगा
- 15 मई नहीं, अब 20 मई के बाद ही नौचंदी मेले की तारीख होगी तय
- टेंडर की प्रक्रिया में अनियमितता करने का भी निगम पर लगाया आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। झूले, सर्कस व लाइट लगने के साथ-साथ निर्माण कार्य जारी के बाद भी नौचंदी मेला भी स्थगित हो गया है। देश की सीमा पर तनाव के हालत को देखते हुए नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने निगम अधिकारी और कर्मचारियों के छुट्टी रद्द कर दी। 15 मई की बजाय 20 मई 2025 के बाद ही नौचंदी मेले की तारीख तय होने की जानकारी दी गई है। हालात सामान्य होने के बाद मेले की अगली तारीख निर्धारित की जाएगी।
नौचंदी मेला 15 मई से लगाने की तैयारी में नगर निगम लगा हुआ था। झूले, सर्कस, तहबाजारी, लाइट सहित अन्य संसाधनों में टेंडर की प्रक्रिया चल रही हैं। तहबाजारी और लाइट के टेंडर में अनियमितता का आरोप ठेकेदार लगा रहे हैं। जिसको लेकर ठेकेदारों ने निगम अफसरों भूमिका पर सवाल उठाए। कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले का भारत का ऑपरेशन सिंदूर जारी हैं। भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तनाव के हालात को देखते हुए नौचंदी मेले पर भी अड़ंगा लग गया।
नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि सफाई व्यवस्था, लाइट, पानी समेत आमजन से संबंधित सभी समस्याओं का निराकरण करने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी निरस्त कर दी। मुख्य कारण बताने के बाद अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। नौचंदी मेला लगाने की अगली तारीख जल्द निर्धारित की जाएगी।

टेंडर पर शर्त बदलने का आरोप
नौचंदी मेले में तहबाजारी, लाइट सहित अन्य काम के टेंडर की शर्त बदलने का आरोप लगाकर ठेकेदारों ने निगम अधिकारियों पर लगाया है। कहां कि निगम अधिकारियों ने कुछ ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर की शर्त जानबूझकर बदली है। दिल्ली वाले सर्टिफिकेट को उत्तर प्रदेश में मानने से इन्कार कर दिया गया। जिसको लेकर अलग-अलग चर्चा है। दिल्ली की एक कंपनी के टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाकर कोर्ट चली जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed