फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tension due to installation of board of Emperor Mihir Bhoj in Gudha

गुढ़ा में सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड लगाए जाने से तनाव

Sun, 05 Dec 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Tension due to installation of board of Emperor Mihir Bhoj in Gudha
गुढ़ा में सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड लगाए जाने से तनाव
विज्ञापन

हस्तिनापुर। गांव गुढ़ा में मुख्य चौराहे पर सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड लगाए जाने से शनिवार को गांव में तनाव की स्थिति बन गई। इसे देखते हुए उपजिलाधिकारी, सीओ और पुलिस मौके पर पहुंची।
चार दिन पूर्व गांव गुढ़ा के मुख्य चौराहे पर ग्रामीणों ने मिहिर भोज का बोर्ड लगाया, जिस पर गुर्जर चौक लिखा। इससे गांव के ही दूसरे वर्ग के लोगों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद गुर्जर चौक मिटाकर जाहरवीर चौक कर दिया गया। इसके दो दिन बाद शुक्रवार देर रात गांव के ही लोगों द्वारा पुन मिहिर भोज के बोर्ड पर गुर्जर चौक लिख दिया गया। इससे दोनों वर्गों में तनाव की स्थिति बन गई। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अमित कुमार गुप्ता, सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह और थाना प्रभारी दिनेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान करने को कहा। अधिकारियों ने कहा कि गांव में तनाव की स्थिति पैदा करने वाला कोई बोर्ड नहीं लगाया जाएगा। खबर लिखे जाने तक बैठक जारी थी। प्रशासनिक अधिकारी समस्या का हल ढूंढने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात को होगी महापंचायत
पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी आकाश गुर्जर ने बताया कि इस संबंध में सात दिसंबर को गांव में गुर्जर स्वाभिमान महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसके मुख्य अतिथि पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर होंगे। महापंचायत में मिहिर भोज के बोर्ड को लेकर निर्णय लिया जाएगा। कुछ लोगों द्वारा दो वर्गो के लोगों को आपस में भिड़ाने का प्रयास किया जा रहा है, जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed