फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tender of agency hiring educators cancelled, tender process started again

एजुकेटर रखने वाली एजेंसी का टेंडर निरस्त, दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू

Tue, 29 Apr 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 29 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Tender of agency hiring educators cancelled, tender process started again
बिजनौर। चयन समिति के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने मुरादाबाद की फर्म एसकेटी सिक्योरिटी ग्रुप को मिला आंगनबाड़ी केंद्रों पर एजुकेटर रखने का टेंडर निरस्त कर दिया। साथ ही ऑनलाइन दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी। एजेंसी के खिलाफ हुई शिकायत को उमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में सेवा प्रदाता कंपनी के जरिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन से छह वर्ष के बच्चों को पढ़ाने के लिए एजुकेटर रखे जाने हैं। सेवा प्रदाता कंपनी के चयन के लिए जैम पोर्टल पर निविदाएं आमंत्रित की गई थी। निविदा खोलने के बाद इसमें मुरादाबाद की फर्म एसकेटी सिक्योरिटी ग्रुप को एल-वन किया गया। बिजनौर निवासी मोहित कुमार ने इस मामले में एसकेटी सिक्योरिटी ग्रुप के खिलाफ डीएम से शिकायत की थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया था कि एसकेटी फर्म ने कूट रचित अभिलेखों के जरिए बागपत में बाल संरक्षण विभाग में टेंडर हासिल किया था। कागजों की जांच में निदेशकों के चरित्र प्रमाण पत्र कूट रचित पाए गए थे। इसके बाद दोनों निदेशकों के खिलाफ संरक्षण अधिकारी ने कोतवाली बागपत में 17 सितंबर 2024 को एफआईआर दर्ज कराई थी। साथ ही टेंडर को निरस्त कर दिया था। शिकायत कर्ता ने डीएम को प्रेषित शिकायत में जांच कराकर निविदा को निरस्त करते हुए फर्म को काली सूची में डालने की मांग उठाई गई। प्रशासन ने जांच के लिए बागपत व मुख्यालय को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने बताया कि एजुकेटर नियुक्ति करने वाले टेंडर को निरस्त करने की संस्तुति की थी। बेसिक शिक्षा विभाग ने समिति के निर्देश पर टेंडर निरस्त कर दिया। साथ ही सेवा प्रदाता कंपनी के जरिए आंगनबाड़ी केंद्रों एजुकेटर रखने की नई प्रक्रिया को आरंभ कर दिया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि समिति के निर्देश पर चयनित एजेंसी के टेंडर को निरस्त कर दिया। एजुकेटर रखने के लिए ऑनलाइन नए टेंडर की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है। पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ आंगनाबड़ी केंद्रों पर एजुकेटर रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed