फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ten votes created in the name of a woman at the same booth in Meerut

गजब हाल: मेरठ में एक ही बूथ पर महिला के नाम से बनाए 10 वोट, जिलाधिकारी से की शिकायत

Mon, 22 Nov 2021 12:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Nov 2021 12:03 PM IST
सार

मेरठ की कैंट विधानसभा क्षेत्र में एक बूथ पर एक ही महिला के नाम से दस वोट बना दिए गए। मामले को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की गई है। 

विज्ञापन
Ten votes created in the name of a woman at the same booth in Meerut
महिला के नाम से बनाए दस वोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की कैंट विधानसभा में आंख बंद करके वोट बना दी गई हैं। रविवार को एक बूथ पर एक महिला की 10 वोट बनी देखकर हर कोई हैरान रह गया। भाजपा नेता सुरेश जैन रितुराज ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।

विज्ञापन


कैंट विधानसभा के भाजपा छावनी मंडल प्रभारी और उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेश जैन रितुराज ने मंडल अध्यक्ष विशाल कनौजिया के साथ रविवार को मतदाता सूची का निरीक्षण किया। एक ही महिला की बूथ नंबर 264 पर दिलकश नाम की महिला के 10 वोट बने हुए हैं।
विज्ञापन


मकान संख्या 240 के मतदाता संख्या 937, 938, 940, 942, 943, 944, 945, 946, 947 और 948 पर एक ही नाम से 10 वोट बनी हैं। निरीक्षण में मंडल संयोजक राजीव शर्मा, महामंत्री नितिन कंसल, नीरज राठौर, अमित श्रीवास्तव, संगीता पंडित, अंजली, मुक्ता आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मिशन 2022: सीटों के पेच में उलझा सपा-रालोद गठबंधन का एलान, इन सीटों पर उलझा गणित 

बीएलओ कर रहे मनमानी, वोट बनाने में हो रही परेशानी
प्रशासन द्वारा उप्र में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर वोट बनाने का कार्य चल रहा है। लेकिन बीएलओ वोट बनाने में मनमानी कर रहे हैं। रविवार को फतेहउल्लापुर प्राथमिक विद्यालय में बूथ संख्या 980 से 985 तक पर वोट बनाए जा रहे थे। स्थानीय उमर अहमद का आरोप है कुछ बीएलओ 11 बजे बूथ पर पहुंच रहे हैं, जबकि आने का समय सुबह 9 बजे है।

इन पांच बूथों पर दो बीएलओ दोपहर 2 बजे ही चले गए। शिकायत पर बीएलओ को दोबारा बुलाया गया। जमीयत उलमा ए हिंद के मंत्री मौलाना सलमान ने कहा कि मुस्लिम क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा जानबूझकर वोट बनाने में कोताही बरती जा रही है।

नए मतदाताओं के भरवाए फार्म
मोदीपुरम बाईपास स्थित दयावती मोदी अकादमी प्रथम में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए मतदाता बनाने के लिए कैंप आयोजित किया। कानून एवं विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक एडवोकेट राजेश मोहन के नेतृत्व में रविवार को आयोजित कैंप में नए मतदाताओं के फार्म भरवाए गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed