{"_id":"69092a9a3b361d70bb0f0c14","slug":"ten-inmates-will-be-married-interested-youth-can-apply-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1018445-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दस संवासिनियों की शादी होगी, इच्छुक युवा कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दस संवासिनियों की शादी होगी, इच्छुक युवा कर सकते हैं आवेदन
Tue, 04 Nov 2025 03:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 03:50 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
मेरठ। लालकुर्ती स्थित राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन में बेसहारा संवासिनियों के पुनर्वास के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक पहल शुरू की है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव ने बताया कि संस्थान में रह रही 10 संवासिनियों की शादी कराने का कार्य प्रशासन करेगा। इसके लिए युवा आवेदन कर सकते हैं। इनमें नौ हिन्दू धर्म और एक इस्लाम धर्म से संबंधित है।
उन्होंने बताया कि इन संवासिनियों के विवाह हेतु 21 से 30 वर्ष की आयु वर्ग के बीच के अविवाहित युवकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक युवक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन, लालकुर्ती मेरठ से निर्धारित आवेदन पत्र निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र प्रकाशन की तिथि से एक महीने के भीतर दस्तावेजों सहित जमा कराना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया है कि यह प्रयास समाज के उन वर्गों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक कदम है, जो परिस्थितिवश निराश्रित हो गए हैं।