{"_id":"586031174f1c1b8740eeb806","slug":"temprature-down-3-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने मारी पलटी, पारा तीन डिग्री गिरा और अब आगे के दिनों के बारे में पढ़िए... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने मारी पलटी, पारा तीन डिग्री गिरा और अब आगे के दिनों के बारे में पढ़िए...
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन
रात में कोहरे के कारण छाया अंधेरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडे की छुट्टी कूल कूल बीती। पूरे दिन बर्फीली हवा ने शहरवासियों की कंपकंपी छुड़ा दी। दिन भर कोहरे का असर रहा। शाम होते ही ठंड और बढ़ गई। अगले 48 घंटों तक ठंड अपने तेवर में रहेगी। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद मैदान का मौसम बदला है। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सुबह के समय कोहरा हल्का था। थोड़ी देर के लिए धूप भी निकली, लेकिन सूरज फिर से बादलों में छिप गया। दिन भर धुंध छायी रही और बर्फीली हवा ने भी ठंड को बढ़ा दिया। शाम को हाईवे की दृश्यता 20 मीटर तक ही रह गई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 93 न्यूनतम 36 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन और रात के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. शमीम अहमद का कहना है कि अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा। सुबह के समय कोहरा रहेगा और दिन में भी हवा से ठंड बनी रहेगी। 28 दिसंबर से फिर मौसम में बदलाव दिखाई देगा।
विज्ञापन
पिछले छह दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
20 25.0 9.8
21 24.1 8.6
22 21.7 6.6
23 25.1 7.2
24 24.2 6.4
25 21.1 9.2
फिर से सक्रिय हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग की मानें तो बर्फीली हवा पहाड़ों से आ रही है। बर्फबारी और बारिश के चलते मौसम सर्द बना हुआ है, जिसका असर यहां पर भी दिखाई दे रहा है। जब भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, तभी मौसम में बदलाव दिखाई देगा और ठंड बढे़गी।
विज्ञापन