{"_id":"644d8922554141ee91070875","slug":"tempo-rider-killed-five-injured-in-tanker-collision-meerut-news-c-14-1-206173-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टैंकर की टक्कर से टेंपो सवार व्यक्ति की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टैंकर की टक्कर से टेंपो सवार व्यक्ति की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
रोहटा (मेरठ)। मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर पूठ गंग नहर पुल के पास शनिवार की दोपहर बाद तेज गति से टैंकर ने सामने से आ रहे सवारियों से भरे टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो मय सवारियों के सड़क पर पलट गया। टेंपो में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सवारियां घायल हो गई। सूचना के घंटों बाद मौके पर पहुंची रोहटा पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी कुबेर गुप्ता (68) अपनी पत्नी विभा के साथ माजरा गांव में अपनी साली के यहां धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए टेंपो में सवार होकर जा रहे थे। टेंपो पूठ गांव से आगे गंग नहर पुल के निकट पहुंचा तो बड़ौत की ओर से आ रहे तेल के टैंकर ने टेंपो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टैंकर की टक्कर से टेंपो की छत ऊपर से उखड़ गई और सड़क पर पलट गया। इसमें सवार प्रीति पत्नी ईश्वर चंद निवासी कैथवाड़ी, राजबाला पत्नी वेदपाल निवासी पंचलोक कॉलोनी लोनी व नंदिनी, राजकली निवासी प्रेमपुरी मेरठ के साथ कुबेरचंद की पत्नी विभा भी घायल हो गई। हादसे में कुबेर चंद गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टेंपो व टैंकर चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मेरठ-बड़ौत मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह पुलिस के एक घंटे की देरी से मौके पर आने से नाराज थे। बाद में सीओ सरधना शिव प्रताप सिंह, थाना सरधना, सरूरपुर व जानी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार वालों को मुआवजा, टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। मृतक के बेटे नितिन गुप्ता की तहरीर पर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।