फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tempo driver grabbed girl's hand, people thrashed her and the victim slapped him

Meerut News: टेंपो चालक ने युवती का हाथ पकड़ा, लोगों ने पीटा और पीड़िता ने जड़े थप्पड़

Sun, 14 Dec 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Tempo driver grabbed girl's hand, people thrashed her and the victim slapped him
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक टेंपो चालक आकाश कश्यप पर शनिवार शाम एक युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर धुनाई कर दी। युवती ने भी आरोपी को थप्पड़ जड़े। लोगों की पिटाई से आरोपी घायल हो गया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस छेड़छाड़ की घटना से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक युवती शनिवार शाम सरधना फ्लाईओवर से बेगमपुल के लिए टेंपो में सवार हुई थी। टेंपो चालक ने युवती को बेगमपुल से पहले कांठ के पुल पर उतार दिया। इस बात पर युवती और टेंपो चालक का विवाद हुआ। युवती ने आरोप लगाया कि टेंपो चालक ने उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। युवती ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भागने लगा। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पीटा। इस दौरान आरोपी का सिर भी फूट गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पिटाई से आरोपी घायल हो गया। इसके चलते उसे मेडिकल ले जाया गया।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में था। इस मामले में छेड़छाड़ की शिकायत नहीं मिली है। आरोपी ने खुद अपना सिर दीवार में मारकर फोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed