फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tejas trains from Meerut to Katra and Prayagraj

मेरठ से कटरा और प्रयागराज के लिए चले तेजस ट्रेन

Sat, 14 Mar 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Tejas trains from Meerut to Katra and Prayagraj
मेरठ से कटरा और प्रयागराज के लिए चले तेजस ट्रेन
विज्ञापन

मेरठ। लोकसभा में रेल मंत्रालय के अनुदानों की मांगों पर हो रही चर्चा में भाग लेते हुए सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मेरठ के लिए कई मांगों पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। साल दर साल रेल बजट प्रस्तुत होते थे, लेकिन व्यक्तियों अथवा दलों की राजनीतिक इच्छाओं के बोझ तले ये बजट दब जाते थे।

उन्होंने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र में अनेक कार्य रेल मंत्रालय द्वारा किए गए हैं। मेरठ सिटी, मेरठ कैंट, हापुड़, खरखौदा, परतापुर तथा पावलीखास आदि स्टेशनों का उच्चीकरण किया गया। वहीं, 19 अंडरपासों का निर्माण करके ग्रामीणों का आवागमन सुरक्षित किया गया है। उन्होंने मेरठ से मुजफ्फरनगर और सहारनपुर होते हुए कटरा तक और मेरठ से प्रयागराज तक तेजस ट्रेन चलाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने मेरठ से पानीपत तक रेलवे लाइन का कार्य शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्ष-2017 के रेल बजट में इस रेलवे लाइन के सर्वेक्षण के लिए 300 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई थी। मेरठ से हस्तिनापुर के बीच रेलवे लाइन का निर्माण भी शुरू करने के लिए रेलमंत्री के सामने निवेदन किया। मेरठ-खुर्जा रेलवे लाइन पर बनाए गए अंडरपास में बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से भी अवगत कराया। खरखौदा में संगम और नौचंदी एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed