फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenagers trapped on the pretext of playing games, raped more than 20 people

Meerut News: गेम खिलाने के बहाने किशोरों को फंसाया, 20 से अधिक के साथ कुकर्म

Wed, 28 Aug 2024 05:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 28 Aug 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Teenagers trapped on the pretext of playing games, raped more than 20 people
मेरठ/सरूरपुर। सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आरोपी अजीत (35) ने मोबाइल में गेम खिलाने के बहाने किशोर और युवाओं को फंसा लिया। 20 से अधिक लड़कों के साथ कुकर्म किया। घर में सीसीटीवी कैमरा भी लगा रखा है। वीडियो बनाकर इन्हें ब्लैकमेल कर एक लाख से अधिक रुपये भी हड़प लिए। एक किशोर का वीडियो भी वायरल कर दिया। जानकारी होने पर किशोर के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सरूरपुर थाना क्षेत्र की महिला ने गांव के अजीत (35) पर उसके बेटे और गांव के पांच अन्य लड़कों के साथ कुकर्म करने और उनका वीडियो बनाने की तहरीर दी थी। 19 अगस्त को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई थी। इस मामले में सरूरपुर पुलिस ने आरोपी अजीत के खिलाफ कुकर्म और पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी फरार हो गया था। मंगलवार को पुलिस ने अजीत को बरनावा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



कमरे में लगाया हुआ था सीसीटीवी
लोगों ने बताया कि आरोपी ने कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगा रखा था। किशोरों को बहाने से घर बुलाकर वह कुकर्म करता था। इसके बाद सीसीटीवी में बनाई गई वीडियो को उनको दिखाकर पैसे की मांग करता था। लाखों रुपये किशोरों-युवकों से वसूल चुका था। गांव वालों का कहना है कि आरोपी ने काफी किशोरों के साथ गंदा काम किया है, सिर्फ छह लोग ही सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोबाइल पर गेम खिलाने के बहाने बुलाता था
सरधना। आरोपी की वीडियो वायरल होने के बाद कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन सहित कई संगठनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अजीत की घिनौनी हरकत से पूरे गांव में लोग शर्मसार हो रहे थे। आरोपी किशोरों को मोबाइल में गेम खेलने के बहाने पहले अपने पास बुलाता था। इसके बाद जाल में फंसा कर गंदी हरकत करता था। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि आरोपी ने घर में ही कास्मेटिक की दुकान खोल रखी है। वह पुताई का काम भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed