फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager's head split open while bathing at a tubewell; required 10 stitches.

Meerut News: ट्यूबवेल पर नहाने गए किशोर का सिर फाेड़ा, 10 टांगे आए

Fri, 26 Jun 2026 10:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Teenager's head split open while bathing at a tubewell; required 10 stitches.
- इंचौली पुलिस पर आरोपी पक्ष से 25 हजार रुपये लेकर मामला दबाने का आरोप
विज्ञापन

- वायरल ऑडियो में आरोपी पुलिस को रुपये देने की बात कह रहा है
संवाद न्यूज एजेंसी

गंगानगर। मवाना रोड सैनी गांव में ट्यूबवेल पर नहाने गए 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर के साथ बाग ठेकदार द्वारा मारपीट की गई। उसका सिर फोड़ दिया। घायल क सिर में 10 टांगे आए। आरोप है कि इंचौली थाना पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं, इस मामले में एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इसमें आरोपी ने पुलिस को 25 हजार रुपये देने की बात कही है।
सैनी गांव निवासी जितेंद्र के मुताबिक, उनका 14 वर्षीय बेटा बुधवार को बाग में स्थित ट्यूबवेल पर नहाने गया था। बाग को गणेशपुर निवासी युवक ने किराए पर लिया हुआ है। पिता का आरोप है उसने उसके बेटे के साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया। इंचौली पुलिस ने घायल बेटे का मेडिकल कराया। उसके सिर में 10 टांगे आए। इस मामले में पिता द्वारा तहरीर दी गई।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि इंचौली थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह के मुताबिक दो दिन पूर्व मारपीट के मामले में किशोर का मेडिकल कराया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित पक्ष को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया गया, परंतु कोई नहीं पहुंचा। वहीं, रुपये देने के मामले में सभी पुलिसकर्मी जो मौके पर गए थे उन्हें बुलाकर पहचान कराई गई। परंतु रुपये देने वाले ने पहचान से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि इंचौली पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए आरोपी का चालान किया गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वायरल ओडियो की भी जांच की जा रही है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed