फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   teenagers found in closed house

लालकुर्ती में बन्द मकान में मिले लड़का-लड़की, लोगों का हंगामा

Sun, 13 Jun 2021 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
teenagers found in closed house
लालकुर्ती में बंद मकान में किशोर-किशोरी मिलने पर हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के एक बंद मकान में किशोर और किशोरी के एक साथ मिलने पर हंगामा हो गया। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस से बचने के लिए दोनों छत से कूद गए, लेकिन बाद में उन्हें पकड़ लिया गया। क्षेत्रवासियों ने आशंका जताई कि मकान में काफी समय से गलत काम हो रहा है। इसे बंद कराया जाए। पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
क्षेत्रवासियों के अनुसार पिछले काफी समय से एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां हो रही थीं। इसलिए उन्होंने मकान की निगरानी शुरू कर दी। शनिवार दोपहर कुछ लोगों ने एक किशोर और किशोरी को मकान के अंदर जाते देखा। कुछ देर बाद ही मकान मालिक बाहर निकला और ताला लगाकर वहां से चला गया। यह बात पूरे मोहल्ले में फैल गई।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने पुलिस को बुला लिया। सूचना पर पुलिस ने जैसे ही मकान का दरवाजा खटखटाया तो पुलिस के डर से दोनों करीब 15 फुट ऊंची छत से कूद गए। गनीमत रही कि वे घायल नहीं हुए। बाद में लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और थाने ले आई। क्षेत्र के लोगों ने मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। उनका कहना है कि मकान मालिक पूर्व में चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि दोनों की उम्र 14 से 15 साल के आसपास है। उन्हें चेतावनी देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने मकान मालिक पर कार्यवाही की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed