फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager's aunt commits brutality, accuses her of burning her private parts

Meerut News: अन्य केंद्र.... किशोरी के साथ चाची ने की हैवानियत, निजी अंग जलाने का आरोप

Tue, 11 Nov 2025 09:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
Teenager's aunt commits brutality, accuses her of burning her private parts
शिक्षिका ने छात्रा की चाची पर दर्ज करवाया केस, पीड़िता अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द (मेरठ)। जानी थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के साथ उसकी चाची ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। चाची ने केमिकल डालकर किशोरी का निजी अंग जला दिया। एक सप्ताह पूर्व हुई इस घटना का खुलासा किशोरी ने सोमवार शाम अपनी शिक्षिका के सामने किया। थाना जानी पुलिस ने शिक्षिका की तहरीर पर आरोपी चाची के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
किशोरी के पिता की मौत सात-आठ साल पूर्व हो चुकी है। इसके बाद किशोरी की मां भी उसे चाचा-चाची के भरोसे घर छोड़कर चली गई थी। तब से किशोरी अपने चाचा-चाची के पास रहती है। किशोरी गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा है। शिक्षिका के अनुसार कई दिनों से किशोरी स्कूल नहीं आ रही थी। इसे लेकर उन्होंने सोमवार को बच्चों को उसके घर भेजकर पता करवाया। इसके बाद किशोरी स्कूल आ गई। स्कूल में वह सही तरह से चल नहीं पा रही थी। उन्होंने किशोरी से पूछताछ की।
विज्ञापन

पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसकी चाची ने एक सप्ताह पूर्व उसके साथ मारपीट करने के बाद उसके निजी अंगों पर कोई केमिकल डाल दिया। इससे निजी अंग जल गया है। शिक्षिका ने देर शाम घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी को उपचार के लिए सीएचसी पांचली में भर्ती करवाया। शिक्षिका ने आरोपी महिला के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी महिला की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाना भी नहीं दिया जाता

बताया गया कि किशोरी से उसकी चाची घर का सभी काम करवाती है। मना करने पर उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न करती है। काम न करने पर खाना खाने को भी नहीं दिया जाता है। सात दिन पूर्व किशोरी की चाची ने घर के काम करने के लिए उसे स्कूल जाने से रोका। इसका किशोरी द्वारा विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया गया।

कमरे में कर दिया था बंद

शिक्षिका ने बताया कि तीन माह पूर्व भी किशोरी को घर का काम न करने पर चाची ने घर से बाहर जाने पर रोक लगाकर कमरे में बंद कर दिया था। इसका पता चलने पर वह किशोरी से मिलने उसके घर गई थी लेकिन चाची के न मिलने देने पर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस के हस्तक्षेप पर किशोरी को घर से बाहर आने-जाने दिया गया।


वर्जन...
घटना की आरोपी महिला की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़िता का उपचार करवाकर एसडीएम के सामने बयान करवाए जाएंगे। पता किया जा रहा है कि पीड़िता के नाम कोई संपत्ति तो नहीं है। - आशुतोष कुमार, सीओ, सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed